आज 1 अप्रैल 2024 की दिन भर की प्रमुख खबरें - Today's Current Affairs 2024
यहां प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए 1 अप्रैल 2024 के दिन भर की प्रमुख खबरों (Imp Current news in hindi) की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। इन प्रमुख घटनाक्रम के माध्यम से आप अपनी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स को मजबूत कर सकते हैं। आज के करंट अफेयर्स की जानकारी से आपको देश और दुनिया में चल रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। ऐसे महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स सरकारी नौकरियों से सम्बंधित परीक्षाओं में जरूर पूछे जाते हैं। तो आइये जानते है आज का करंट अफेयर्स :
Today's Current Affairs (1-April-2024) in Hindi
- नाइजर में भारत के अगले दूत बने सीता राम मीणा.
- अर्नब बनर्जी को ATMA का नया अध्यक्ष चुना गया.
- बाबर आजम को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुनः कप्तान नियुक्त किया.
- मिस्र में पैरा पॉवरलिफ्टिंग विश्व कप में विनय कुमार ने स्वर्ण पदक जीता.
- दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर मीना चरांदा को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय संस्कृति पुरस्कार.
- PM नरेन्द्र मोदी ने भारतीय रिजर्व बैंक के समारोह RBI@90 का उद्घाटन किया.
- भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 140 मिलियन डॉलर बढ़कर 642.63 बिलियन डॉलर हुआ.
- SEBI द्वारा वैकल्पिक आधार पर 'T+0 सेटलमेंट' का बीटा संस्करण लॉन्च किया.
- असम के छह पारंपरिक शिल्पों को GI टैग मिला.